चोटिल अक्षर एशिया कप फाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और विश्व कप में खेलना संदिग्ध

Voice Of News 24

16 Sep 2023 23:57PM

अक्षर पटेल की बायीं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं।.

‘क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट को ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में विश्व कप के लिए उनका खेलना संदिग्ध हो सकता है।.

अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को भारत के सुपर फोर मैच के दौरान बायें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। यह ऑलराउंडर आज शाम कोलंबो पहुंचा और टीम में जुड़ गया है।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.