Voice Of News 24
14 Sep 2023 17:55PM
प्रतिबंधित संसाधनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बरामद होना दर्शाता है ISIS से ताल्लुकात,पढ़िए पूरी खबर..
महराजगंज
आज भोर होते ही राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की टीमों ने महराजगंज जिले के फरेन्दा में आकस्मिक छापेमारी किया और आतंकी गतिविधियों की जांच में NIA ने एक व्यक्ति को दबोच लिया है।
लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के मिल रहे थे सुराग आज की सुबह फरेन्दा थाना क्षेत्र के बैंक रोड़ वार्ड नम्बर 15 विकास नगर में डॉ. फैजल हक के घर छापेमारी की गई और मौके पर संदिग्ध आतंकी दामाद ताल्हा खान को पूछताछ के लिए उठा लिया गया थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई और दहशत का माहौल बन गया।

NIA की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया है।
पड़ोसी राज्य बिहार का रहने वाला है ताल्हा,फरेन्दा में हुई थी शादी
पूछताछ में पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के सिवान का रहने वाला है,जिसका नाम ताल्हा खान और विगत कुछ सालों पहले
ताल्हा की शादी महराजगंज के फरेंदा में हुई थी और शादी के बाद से ससुराल में यानी फरेंदा में रहता था।
अंदरूनी खबर के मुताबिक ISIS आतंकी फैजान अंसारी के साथ अलीगढ़ में ताल्हा रहा करता था जिसके प्रतिबंधित डार्क नेट, अन्य साधनों से करीबी सम्बन्ध भी थे।पूछताछ और जांचपड़ताल में आपत्तिजनक वीडियो,ब्रेन वाश मैसेज का होना भी पाया गया है।
रांची NIA कोर्ट ने ISIS आतंकी फैजान UAPA में जेल की भी चक्की पीस चुका है।
फैजान से करीबी संबंधों के खुलासे के बाद अब ताल्हा भी NIA के रडार पर पर है।













