बुलंदशहर: अज़ान देने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवा मौलाना उबैदुल्ला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक

औरंगाबाद

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सोमवार देर शाम मगरिब की अज़ान देने के दौरान चेंज ओवर छूने से 30 वर्षीय युवा मौलाना उबैदुल्ला की करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे मौलाना को नमाज़ी तुरंत इलाज के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लाउडस्पीकर चालू करते ही दौड़ा हाई वोल्टेज करंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 07:15 बजे मौलाना उबैदुल्ला मगरिब की नमाज़ के लिए अज़ान देने गए थे। जैसे ही उन्होंने लाउडस्पीकर चालू करने के लिए बिजली के चेंज ओवर को छुआ, वह उसमें उतरे भीषण हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना ज़ोरदार था कि वह बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

मस्जिद में मौजूद नमाज़ियों ने किसी तरह उन्हें बिजली के संपर्क से छुड़ाया और तुरंत कार से इलाज के लिए बुलंदशहर की तरफ भागे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; मौलाना उबैदुल्ला ने रास्ते में ही अंतिम सांस ले ली। बुलंदशहर में एक निजी चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर औरंगाबाद पहुंचा, जामा मस्जिद पर सैकड़ों गमगीन लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हापुड़ के रहने वाले थे मौलाना, एक साल पहले हुआ था निकाह

मृतक मौलाना उबैदुल्ला मूल रूप से हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम दोताई के निवासी थे। उनके पिता कारी शेर मोहम्मद पिछले करीब 25 वर्षों से औरंगाबाद की इसी जामा मस्जिद में मुख्य कारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौलाना उबैदुल्ला भी पिछले चार सालों से अपने पिता के साथ यहाँ रहकर नमाज़ अदा करा रहे थे।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि मौलाना उबैदुल्ला का निकाह महज एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। वहीं, इस पूरे संवेदनशील मामले को लेकर जब स्थानीय औरंगाबाद पुलिस से संपर्क किया गया, तो पुलिस ने घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.