एशिया कप में भारत के सामने नेस्तनाबूद हुई पाकिस्तान की टीम,जानिए मैच के टर्निंग प्वाइंट?

Voice Of News 24

12 Sep 2023 00:43PM

बड़बोलेपन के चलते पाकिस्तान की शर्मनाक हार,घमंडी चेहरे छुपाते नजर आ रहे है भारतीय टीम को नसीहत देने वाले

भारत के रिकॉर्ड 356 रनों के सामने पाकिस्तान की टीम 128 रन ही बना सकी.

इस मुक़ाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए. उन्होंने मैच के 20वें ओवर में फ़ख़र जमां (27 रन) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद कुलदीप ने आग़ा सलमान (23 रन) को एलबीडब्ल्यू और शादाब ख़ान (06 रन) को भी आउट किया.

मैच के 30वें ओवर में कुलदीप यादव ने इफ़्तिख़ार अहमद (23 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन लौटाया और फ़िर 32वें ओवर की अंतिम गेंद पर फहीम अशरफ को बोल्ड कर विकेट का पंजा लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम हार गई.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.