पेनल्टी शूटआउट में ईराक से हारा भारत, कांस्य के लिये मुकाबला लेबनान से

Voice Of News 24

08 Sep 2023 12:09PM

सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम ने विवादास्पद पेनल्टी पर एक गोल गंवाया और अपने से ऊंची रैंकिंग वाली ईराक टीम को पहली हार हराने में नाकाम रही । उसे किंग्स कप में बृहस्पतिवार को पेनल्टी शूटआउट में पराजय झेलनी पड़ी ।.

भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार (सात सितंबर) को किंग्स कप के सेमीफाइनल में हार गई। थाईलैंड में खेले जा रहे 49वें किंग्स कप के सेमीफाइनल में उसे इराक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फीफा रैंकिंग में इराक 70वें और भारत 99वें स्थान पर है। टीम इंडिया इस मैच में उलटफेर करने वाली थी, लेकिन आखिरी पलों में की गई गलतियों के कारण उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 से बराबर रहने के बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। वहां भारतीय टीम 4-5 से हार गई।

 

अब भारत का सामना कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में लेबनान से होगा । फाइनल ईराक और थाईलैंड के बीच खेला जायेगा ।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.