किंग्स कप: छेत्री की गैरमौजूदगी में भारत के सामने इराक की कड़ी चुनौती

Voice Of News 24

06 Sep 2023 20:04Pm

 

भारत दो महीने के बाद गुरुवार को चार टीम के किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जब अपने से बेहतर रैंकिंग वाले इराक से भिड़ेगा तो उसे अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की कमी खलेगी।.

इंटरकॉन्टिनेंटल कप और सैफ चैंपियनशिप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले छेत्री ने अपने बेटे के जन्म के बाद पत्नी के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया है।.