Voice Of News 24
03 Sep 2023 16:27PM
पुरंदरपुर (महराजगंज)
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा कन्हई गांव मे कल पोखरे में मां बेटी की उतरती हुई लाश मिली।जिससे गांव में सनसनी फैल गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की पड़ताल मे पता चला कि मृतक महिला लाली का पति बाहर रहता है,और ये उसकी दूसरी पत्नी थी! इस मामले के बारे मे आस-पास का कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है,दबी जुबान से कुछ लोगों ने बतया की घर मे कुछ पारिवारिक कलह चल रहीं थीं! महिला का पति साधु बाहर कमाता है,उसने साल भर पहले दूसरी शादी लाली से किया!
मृतक महिला के घर पर फ़िलहाल ताला जड़ा हुआ है कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं मिला,कुछ लोगों ने बताया कि शायद परिजन पोस्टमार्टम हेतु महराजगंज गए है!
फ़िलहाल पुलिस मामले मे जाच पड़ताल मे जुटी हुई है!













