UP में दिन ढलते थोक भाव मे हुआ IAS अफसरों का तबादला,देखें किन 9 जिलों के बदले गए DM?

Voice Of News 24

02 Sep 2023 00:14AM

लखनऊ

एक बात तो आपके जहन में हर वक्त एक नए उतार चढ़ाव को लेकर आती होगी कि उत्तर-प्रदेश में कब,क्या कैसे हो जाये इसका अंदाजा लगा पाना बड़ा ही मुश्किल सा लगता है, कब किस अधिकारी की विकेट गिर जाएं या किसके सिर पर जिम्मेदारी का ताज हो यह हर कोई फ़रमान आने के बाद हैरान जरूर हो जाता है।आज की ताजा अपडेट यह है कि दिन- ढलते और रात-चढ़ते ही कई IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।रातों-रात योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। अफसरों के तबादले होने के बाद प्रशासनिक महकमे में भूचाल आ गया है, क्योंकि पिछले कई दिनों से यूपी में बड़े अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले और नवीन बदलाव हुए हैं। जिसके चलते अधिकारी आशंकाओं के भवर में हैं कि उनका तबादला कब और कहां कर दिया ये तो राम जाने ?विशेष रूप से

आपको अवगत करा दें कि -: अंकित अग्रवाल रामपुर के जिलाधिकारी बनाए गए है,आलोक सिंह डीएम कानपुर देहात बने है,वहीं प्रेम रंजन एटा के जिलाधिकारी बने है,अक्षय त्रिपाठी डीएम ललितपुर बने जबकि महेंद्र सिंह तंवर डीएम संतकबीरनगर बनाए गए तो रविंद्र कुमार मंदार बिजनौर के DM, उमेश मिश्रा कुशीनगर के नवागत डीएम, प्रियंका निरंजन मिर्जापुर की डीएम बनीं तो दिव्या मित्तल को बस्ती का डीएम बनाया गया है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]