सिद्धार्थनगर में 32 एएनएम को दिया गया नियुक्ति पत्र,लखनऊ में सीएम के कार्यक्रम को लाइव देखा गया

सिद्धार्थनगर में एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

Voice of news 24

18 Jul 2023 21:01PM

सिद्धार्थनगर

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया। इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा की उपस्थिति में लाइव प्रसारण दिखाया गया।

सिद्धार्थनगर के 32 एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित 32 एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी। आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।

आज आपकी खुशी में मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हो रहे हैं। कोरोना के दौरान पूरा विश्व ठहर गया था उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी सराहना की गयी थी। इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने चयनित एएनएम को बधाई दी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]