Voice of news 24
18 Jul 2023 16:22PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा में सोमवार को मिठाई खाने से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।जानकारी के मुताबिक, कोईरीडीहा में दीनदयाल के घर शाम को लालमोहन मिठाई बनी थी। उन्होंने पड़ोस के बच्चों को भी मिठाई खिलाई। थोड़ी देर में बच्चों को उल्टी होने लगी। यह देख दीनदयाल घबरा गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।
डॉ. अखिलेश कुमार आजाद और डॉ. एसके भारती ने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
बीमार बच्चों में महेश के तीन बच्चे युवराज, नंदनी, शिवा के साथ ही सुरेंद्र की पांच वर्षीय बेटी तान्या, राम भरोसे का पांच वर्षीय बेटा अंकित, आठ वर्षीय राजेश व 10 वर्षीय लड़की मोहनी, रामवृक्ष की 12 वर्षीय बेटी सोनाक्षी, पांच वर्षीय मधु व 10 वर्षीय बेटा दिवाकर शामिल हैं।डा0 अखिलेश कुमार आजाद व डा0 एसके भारती ने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।


















