Voice of news 24
09 May 2023 23:36PM
मुंबई
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर 16.3 ओवर में 200 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई। मुंबई के लिए ईशान किशन के 42 रन के बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।























