Voice of news 24

09 May 2023 17:39PM
महराजगंज
महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा महंथ की घटना कल सोमवार को ईट लदी ट्राली का टायर बदलते समय एक बड़ा हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बड़हरा महंथ में नगर के पास पुल के पास ईंट से भरी ट्राली ले जाते समय ट्राली के पहिये का बैरिंग टूट गया, जिसके बाद ट्राली के पहिए को निकालने के लिए ट्राली चला रहा युवक नीचे उतरा और जैक लगा कर पहिया

निकालने का प्रयास किया कि इसी दौरान जैक अपने स्थान से हट गया जिससे ईंट से भरी ट्राली अचानक पलट गई जिसके नीचे युवक आ गया और ईंट से दबकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक चालक की एक बेटी व दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।













