विशेष सचिव राकेश कुमार ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Voice of news 24

06Apr2023 23:40PM

सिद्धार्थनगर

विशेष सचिव राजस्व विभाग राकेश कुमार सिद्धार्थनगर पहुंचे। यहां विकास खण्ड जोगिया के गो आश्रय स्थल धनगढ़िया व विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अस्थाई गो आश्रय स्थल महजिदिया और उसका बाजार की गोशाला महरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।विशेष सचिव ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। गो आश्रय स्थल पर भूसा भंडारण की व्यवस्था कर लें और कोई भी निराश्रित गो वंश सड़क पर घूमते हुए दिखाई न दें। समय-समय पर अभियान चलाकर गोवंश को गोशाला में पहुंचाए।