रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Voice of news 24

06Apr2023 17:27PM

फरेंदा। आनंदनगर नौतनवां रेलखंड पर जयपुरिया इंटर काॅलेज के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। पहचान गनेशपुर निवासी भाईदीन (45) के रूप में हुई। शरीर पर काफी चोट के निशान थे। चेहरे पर गंभीर चोट थे। पाॅकेट में मिले रेलवे टिकट के आधार पर पुलिस ट्रेन से गिरने से मौत होने की बात कह रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। पाॅकेट में रेलवे टिकट भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।