रवीना टंडन और एम.एम कीरवानी को पद्म श्री

Voice of news 24

05Apr2023 22:09PM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म श्री से नवाजा गया है। रवीना को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। फिल्मों के अलावा रवीना कुछ सालों से महिला सशक्तिकरण और शिक्षा संबंधी मुद्दों पर भी काम कर रही हैं। रवीना के अलावा हाल ही में ऑस्कर जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एम.एम कीरवानी को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।