संविदा रोडवेज चालक मोबाइल टावर पर चढ़ा, वेतन रिकवरी से नाराज रोडवेज चालक,

Voice of news 24

03Apr2023 23:01Pm

सोनौली

सोनौली डिपो में कार्यरत संविदा कर्मचारी अख्तर सोनौली से गोरखपुर रूट पर बस चलाते हैं। रविवार शाम वेतन में डीजल रिकवरी के मामले को लेकर एआरएम ने रिकवरी करते हुए 2,400 रुपए काट लिया।।इससे नाराज होकर वह कस्बे में स्थित बीएसएनल टावर पर चढ़ गया और वहां से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आधे घंटे तक संविदा चालक हंगामा करता रहा।कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और उसे मनाने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने भी काफी समझाया जिस पर चालक नीचे उतरा और पुलिस ने राहत की सांस ली।एआरएम सोनौली एनके चौधरी ने बताया कि संविदा चालक अख्तर के खिलाफ पूर्व एआरएम ने डीजल चोरी की एक शिकायत में 2,400 रुपए वेतन में काटा दिया था। जिसे माफ कर दिया गया है।

 

.
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.