पुलिस व एसएसबी चेकिंग दौरान युवक की कार की डिग्गी से 68 लाख नगदी बरामद ,चेकिंग में 1 आरोपी को किया गिरफ्तार,पूछताछ जारी

Voice of  news 24

03Apr2023 14:46Pm

कोल्हुई

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र कोल्हुई कस्बे के गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह नौ बजे स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली। कार की डिग्गी से करीब 68 लाख भारतीय नगदी रुपये बरामद हुई । जिसके बाद एक युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया । जानकारी के अनुसार कोल्हुई मेन तिराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी मे बैग के अंदर से 68 लाख रुपया मिला । सौ  2 सौ पाँच सौ व दो हजार रुपये के नोट की गड्डी बनाकर रखा गया था ।
मौके पर सी ओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र भी मौके पर पहुंचे गे थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि कार के अदंर से बरामद नगद धनराशि को लेकर जाँच पड़ताल की जा रही है ।इस संबन्ध में एसओ ने बताया की मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।