Voice of news 24

02Apr2023 23:09PM
डुमरियागंज
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव में एक 25 साल की विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों में मातम पसर गया। बता दें, सुबह करीब 11 विवाहिता का पति सनी देओल जब घर आया तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता की आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह का कहना की हर बिंदु पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।













