पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ ,एक सिपाही और तस्कर को लगी गोली,1 आरोपी फरार,

Voice of news 24

02Apr2023 22:51PM

महराजगंज

महराजगंज में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक तस्कर और एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पशुओं को लेकर बिहार की तरफ भागने की फिराक में हैं।

इस पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई लेकिन तस्करों ने बैरियर को तोड़ कर भागना शुरू कर दिया। इसलिए पुलिस एवं एसओजी की टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के बौलिया राजा गांव के पास फिर से घेराबंदी की लेकिन तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दिया।इस दौरान एक सिपाही को गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिससे एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। वहीं एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.