Voice of news 24

02Apr2023 22:32PM
महाराजगंज
महाराजगंज जिले थाना पनियरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआ शुक्ल में, पारिवारिक विवाद में रात में नशे में धुत पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रात करीब 10 बजे रामअवतार और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी मीना की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पति राम अवतार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।













