Voice of news 24

28Mar2023 22:44PM
फरेंदा
फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा के पास हथोसा के पास मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35 वर्ष ट्रेन के चपेट मे आ गयी जिससे उसका दोनो हाथ केहुनी से कट गया।ग्रामीणों ने फरेंदा पुलिस को सूचना दी,घटना की सूचना पर पहुची फरेंदा पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केद्र फरेंदा भेजा,जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को नाजूक देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। फरेंदा कोतवाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त की जा रही है













