https://www.youtube.com/watch?v=eIWBV63OhkE/
Voice of news 24
28Mar2023 17:04PM
कर्मचारी संयुक्त मंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।पूरी खबर
सिद्धार्थनगर: राज्य सरकार के सरकारी विभागों , निगमों,निकायों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारियों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न एवं 03 दिसंबर 2022 को किए गए समझौते को लागू न किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में लिखा गया है की यदि आगामी 02 अप्रैल तक बिजली कर्मियों के साथ हुआ समझौता लागू न किया गया और बिजली कर्मियों पर दमनात्मक कार्यवाही तत्काल वापस न ली गई तो प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारी आगे और कठोर कदम उठाने हेतु बाध्य होंगे।जिसका सारा उत्तरदायित्व यूपी सरकार की होगी।
























