आलमाइटी इंटरमीडिएट कालेज में कार्यक्रम आयोजित छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन,

Voice of news 24

10Feb2023 15:04PM

बृजमनगंज

बृजमनगंज के आलमाइटी इंटरमीडिएट कालेज के 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि रहे थानाध्यक्ष बृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह,व विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नन्हे रहे।
इस दौरान 180 छात्र और 87 छात्राओं समेत कुल 367 छात्रों की को परिषदीय परीक्षा से पहले ही विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कालेज के प्रबंधक हाजी महमूद आलम के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा सभी बच्चे कोशिश करे, वह सफल इंसान बनकर अपने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दे। अपने क्षेत्र के लिए कुछ कर दिखाये । परिक्षा में उच्च अंक प्राप्त करके अपने स्कूल कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रबंधक हाजी महमूद आलम ने कहा कि हर यात्रा एक न एक दिन अपनी मंजिल पर जाकर समाप्त हो जाती है लेकिन सफर फिर भी जारी रहता है।भले ही इंटरमीडिएट छात्र- छात्राएं आने वाले कल में इस विद्यालय में नहीं रहेंगे लेकिन उनके आदर्श सदैव अपने जूनियर के लिये मिसाल बनकर संदेश देते रहेंगे कि किस तरह का व्यवहार हमें अपने शिक्षकों और अनुजों के साथ करना चाहिये।

वही कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने अपनी खट्टी मीठी यादें सभी संग साझा की। कहा कि यह विद्यालय शिक्षा का केंद्र ही नहीं अपने घर जैसा है। यहां के अनुशासन से ही बहुत कुछ सीखने को मिला है। आज इस कालेज से शिक्षा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में विदाई हो रही है। कार्यक्रम का संचालन एम ए लारी ने किया। कार्यक्रम चंदू सिंह समेत अन्य लोगों ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार,ईश्वरचन्द्र चौरसिया,दुर्गेश यादव, शबी अहमद, फारूक सिद्दीकी,अशोक कुमार चौरसिया, पीएस चौहान, अशफाक अहमद, गुलामुल्लाह, हमीदा बेगन, श्रवण कुमार,सीताराम चौहान, विनय पाण्डेय, अखिलेश यादव समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र- छात्रओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.