डीएम ने भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में बन रहे अतिथि गृह का किया निरीक्षण

Voice of news 24

31Jan2023 21:27PM

जिलाधिकारी ने देवदह स्थित निर्माणाधीन पर्यटक अतिथि भवन के मुख्य भवन निर्माण कार्य को देखा और निर्देश दिया। मुख्य भवन का निर्माण कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि अतिथि गृह का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार हों अतिथि गृह में देश-विदेश से पर्यटक आएंगे इसलिए कहीं कोई कमी न हो। पर्यटक अतिथि भवन का निर्माण यूपीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने देवदह स्थित स्तूप और सरोवरों को भी देखा। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से स्तूप के चारो ओर परिक्रमा मार्ग के निर्माण और सरोवरों के सुन्दरीकरण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान अमित सिंह को दिया | जिलाधिकारी महोदय ने ससमय कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। रोहिन नदी बैराज की स्वीकृत लागत 14879 लाख रुपए हैं, जिसमे शासन द्वारा 2409 लाख रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता बृजेश सोनी, अवर अभियंता अरुण सिंह मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.