भारत ने जीता विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप:फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Voice of news 24

29Jan2023 20:00:PM

भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट किया। फिर 14 ओवर में 3 विकेट पर ही टारगेट हासिल कर लिया। सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया।

टीम इंडिया के लिए सौम्या तिवारी 24 रन और रिषिता बसु शून्य पर नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान शेफाली वर्मा 15, गोंगडी त्रिषा 24 और उप कप्तान श्वेता सेहरवात 5 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड के लिए हनाह बेकर, एलेक्स स्टोनहाउस और ग्रेस स्रीवंस ने एक-एक विकेट लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.