पाँच मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Voice of news 24

16Jan2023 22:40PM

NMMS एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों के हाजिरी लगाने के आदेश को सरकार से वापस कराने की कर रहे मांग

महराजगंज-: मनरेगा जैसी देश की सबसे अच्छी योजना जहां मजदूरों को रोजगार देकर उनके पलायन को रोकर रोजगार परक बना रही है। वही मनरेगा से सम्बन्धित नया शासनादेश प्रधानों के लिए समस्या उभर कर आ रही है। जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय प्रधान संघ आन्दोलन पर उतारू है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक मुख्यालय पर अखिल भारतीय प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर खण्ड विकास अधिकारी के अनुपस्थिति में ए डी ओ AG को ज्ञापन सौप कर शासनादेश को वापस लेने की मांग किया है। प्रधान संघ ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि NMMS एप से मनरेगा मजदूरों का हाजिरी लेने के शासनादेश को वापस लिया जाय, मनरेगा से हुए सामग्री भुगतान 2- 3 वर्षो से लम्बित है जिसे तत्काल भुगतान कराया जाय तथा सामग्री का पैसा ब्लॉकवार भेजा जाय, ग्रामप्रधान, सहायक सचिव डाटा इंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयर टेकर के मानदेय के लिए अलग मद से किया जाय साहित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौप कर त्वरित कार्यवाही की मांग किए है। मौके पर राहुल सिंह,अयोध्या सहानी, संजय सहानी, शम्भू सहानी, रामसुभग सहानी, मनोज सिंह, रिंकू पासवान, ध्रुव सहानी,रामदयाल चौहान, दिनेश यादव, कुंजबिहारी यादव सहित तमाम प्रधान उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.