कामन रिव्यु मिशन की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का जायजा लिया इस दौरान टीम ने आशा , ए एन एम , सीएचओ के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओ व मिलने वाली संसाधनो की विधिवत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Voice of news 24

8Nov2022 21:55PM

धानी

कामन रिव्यु मिशन की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का जायजा लिया इस दौरान टीम ने आशा , ए एन एम , सीएचओ के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओ व मिलने वाली संसाधनो की विधिवत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के प्रमुख एसजी पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ अरुण अग्रवाल, डा मजूमदार, डा पायल भारतेंदु की टीम ने जांच की टीम ने ओ पी डी,दवा भंडार कक्ष,इमरजेंसी सेवा,उपस्थिति रजिस्टर,प्रसव कक्ष,दवा वितरण कक्ष,सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान केद्र पर उपस्थित ग्रामीणो ने आरबी एसके के चिकित्सक पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए टीम को ज्ञापन सौप कर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर टीम का नेतृत्व कर रहे डा अग्रवाल ने उक्त शिकायत के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि योजनाओ का लाभ जनता को मिले यही हमारा उद्देश्य है और योजनाए आम जनता तक पहुच रही है कि नही यह सुनिश्चित किया जा रहा है ।
इस मौके पर अधीक्षक डा प्रकाश चंद चौधरी, डा ऐश्वरजीत श्रीवास्तव, डा० सतीश जायसवाल, राकेश मणि, सत्य प्रकाश मिश्रा सहित सीएचसी के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.