महराजगंज कोल्हुई 24 sep 2022 16:10PM
कोल्हुई क्षेत्र के बकैनिहा हरैया गांव के बगल पोखरे में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह पोखरे के तरफ घूमने निकले लोगो ने पोखरे में शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दिया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव को पोखरे से बाहर निकलवाया ।शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी।एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है कि डिलेवरी के तुरन्त बाद ही लाकर फेका गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।














