महराजगंज: शैक्षणिक विजिट में छात्राओं ने सीखी मेकअप और सौंदर्य कला की बारीकियां, आत्मनिर्भरता पर जोर

महराजगंज

महराजगंज राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शैक्षणिक विजिट के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर मेकअप और सौंदर्य कला की विभिन्न विधाओं की जानकारी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शैक्षणिक विजिट के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर मेकअप और सौंदर्य कला की विभिन्न विधाओं की जानकारी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने किताबी ज्ञान के साथ कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट तनवी मौर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और हुनर बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सौंदर्य कला सहित विभिन्न कौशल युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर दिला रहे हैं, इसलिए छात्राओं को अपनी रुचि व प्रतिभा पहचानकर नए कौशल सीखने के लिए आगे आना चाहिए।

इस दौरान छात्राओं को मेकअप एवं सौंदर्य कला की बारीकियों से अवगत कराया गया और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट मनीषा थापा के साथ शिक्षिका सीमा चौधरी, रिकला, लता शर्मा और रेनू शर्मा मौजूद रहीं, जबकि छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नई जानकारियां हासिल कीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.