श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा आरोपी शाहिद अली शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा आरोपी शाहिद अली शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका से हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस को वांछित आरोपी शाहिद अली की तलाश थी। शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के गुजरने की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शाहिद अली के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















