जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ शुरू हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने पूजन-अर्चन कर कार्य के सफल एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की और स्वयं परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं सौंपीं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण चरण है, जिसकी गुणवत्ता से विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम का सही आकलन होता है। उन्होंने परीक्षकों से पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कॉपियों का मूल्यांकन करने की अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य निर्धारित समय में परीक्षा परिणाम घोषित करना है, ताकि छात्रों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मूल्यांकन की निष्पक्षता और शुद्धता विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ी है, इसलिए परीक्षक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा व सावधानी से कार्य करें। वहीं, मूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य को सुचारु और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूजन-अर्चन शशिकांत त्रिपाठी ने संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, उप समन्वयक डॉ. अजय कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, संजय शर्मा और श्याम धर त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: बुआ के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
https://t.co/ueref5vxd9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















