महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर गोरखपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस की दुकान में गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर गोरखपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस की दुकान में गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग की चपेट में आने से करीब 20 नए स्कूटर, 8 ई-टेंपो, दर्जनों बैटरियां, सैकड़ों टायर और अन्य ऑटो पार्ट्स जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि दुकान मालिक राज जायसवाल निवासी फरेंदा दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे परतावल चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने पुलिस टीम के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी काफी मशक्कत की, लेकिन ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
दुकान में सब कुछ जलकर राख होने से मालिक और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
महराजगंज: बुआ के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
https://t.co/ueref5vxd9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















