वाराणसी

वाराणसी जनपद के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में मंगलवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर स्कूटी से जा रहा था, तभी मेन गेट से करीब 300 मीटर अंदर उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी जनपद के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में मंगलवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर स्कूटी से जा रहा था, तभी मेन गेट से करीब 300 मीटर अंदर उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन और पुलिस बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चितईपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी के बेटे अंजनेय त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था और बीएलडब्ल्यू परिसर की सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों व राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। मंडुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों और किशोर के तड़के बाहर निकलने की वजह की जांच की जा रही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















