गोरखपुर: संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्व. शरद कुमार त्रिपाठी की लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब, बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर

गोरखपुर संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद कुमार त्रिपाठी की 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके पैतृक आवास से गायब हो गई है। काफी तलाश के बावजूद हथियार का कोई सुराग नहीं मिलने पर पूर्व सांसद के बड़े बेटे मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने रविवार को खजनी थाने में तहरीर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद कुमार त्रिपाठी की 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके पैतृक आवास से गायब हो गई है। काफी तलाश के बावजूद हथियार का कोई सुराग नहीं मिलने पर पूर्व सांसद के बड़े बेटे मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने रविवार को खजनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद शरद कुमार त्रिपाठी का निधन 30 जून 2021 को हुआ था। उनके नाम तत्कालीन जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा 32 बोर की रिवॉल्वर (नंबर एफजी-13966/32) का शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने जब निजी सामान और दस्तावेजों की छानबीन की, तो शस्त्र लाइसेंस की मूल पुस्तिका तो मिल गई, लेकिन रिवॉल्वर नहीं मिली।

परिजनों ने घर, अलमारी, बैंक लॉकर और परिचित गन हाउस तक में काफी खोजबीन की, किंतु हथियार का पता नहीं चल सका। परिवार ने आशंका जताई है कि रिवॉल्वर किसी असामाजिक तत्व के हाथ लगने पर उसका दुरुपयोग हो सकता है। खजनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.