गाजियाबाद

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मथुरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी और उनका 17 वर्षीय बेटा एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर वापस मथुरा लौट रहे थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मथुरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी और उनका 17 वर्षीय बेटा एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर वापस मथुरा लौट रहे थे। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद के कोसीकलां क्षेत्र स्थित गांव दहगांव निवासी परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पीछे या सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी और उनके किशोर बेटे ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराते हुए शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026



















