कौशांबी

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में हुई 55 वर्षीय महिला राजमती की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी का विरोध करने पर मृतका की छोटी बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में हुई 55 वर्षीय महिला राजमती की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी का विरोध करने पर मृतका की छोटी बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात राजमती के पति गिरधारी लाल सरोज अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे और राजमती घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी दिलीप ने घर में घुसकर ईंट से सिर पर वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। रात करीब 10 बजे जब परिजन घर लौटे, तो आंगन में राजमती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की छोटी बेटी का प्रेम प्रसंग उसकी बड़ी बहन के देवर दिलीप से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन राजमती इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। इसी नाराजगी में दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वारदात के दौरान आरोपी बेटी फोन के जरिए प्रेमी को लगातार परिजनों की लोकेशन बताती रही। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















