महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कवलपुर के बाबा चौराहे पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कवलपुर के बाबा चौराहे पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आशीष चौहान खेत से सब्जियां लेकर बाजार बेचने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क पर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















