महराजगंज

जनपद महराजगंज के अड्डा बाजार में आयोजित लगभग 130 साल पुराने ऐतिहासिक मेले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के अड्डा बाजार में आयोजित लगभग 130 साल पुराने ऐतिहासिक मेले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकार युनुस खान जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 16 एवं अड्डा बाजार के प्रधान प्रतिनिधि श्री लुटावन सिंह जी ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले का दहन किया।
रावण दहन के दौरान पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
लगभग 130 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक मेले की परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की पहचान बनी हुई है। रावण दहन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि अंततः सत्य की जीत और असत्य की हार होती है।
इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। अड्डा बाजार का यह ऐतिहासिक मेला एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक पहचान के साथ चर्चा में रहा।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026


















