मनरेगा मजदूरों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर

गोरखपुर के मनरेगा मजदूरों एवं गरीब, भूमिहीन किसान परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर मोर्चा गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने पाली ब्लॉक के सेमरडांड़ी गांव स्थित पंचायत भवन पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर के मनरेगा मजदूरों एवं गरीब, भूमिहीन किसान परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर मोर्चा गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने पाली ब्लॉक के सेमरडांड़ी गांव स्थित पंचायत भवन पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की है। इस दौरान मजदूरों ने अपनी प्रमुख नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवां के माध्यम से सौंपा, जिसकी प्रतियां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई हैं।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में मनरेगा श्रमिकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, कम से कम 10,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित करना, और गरीब मजदूरों, भूमिहीन किसानों, बुनकरों तथा दस्तकारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पूरी तरह बंद करना शामिल है।

इसके अलावा, मोर्चे ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्ज माफ करने, जरूरतमंदों को सरकारी बैंकों से 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिलाने, भूमिहीन किसानों को जमीन उपलब्ध कराने और कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। साथ ही, खाद, बीज, सिंचाई, डीजल, पेट्रोल एवं कृषि उपकरणों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने तथा सरकारी शराब की दुकानों को बंद कर नशाखोरी पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की गई है।

धरने का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के इंदल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक इन मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक मजदूर गांव-गांव में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना जारी रखेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.