सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया है।
ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 322/25 (धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को परसा महापात्र ईंट भट्ठे के समीप से घेराबंदी कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी का विवरण
सचिन कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद, निवासी गांधीनगर, तेतरी बाजार, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर।
अभिरक्षा में लिए गए दो बाल अपचारी। घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू।
पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारियों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से
प्रभारी निरीक्षक: नवीन कुमार सिंह (थाना सिद्धार्थनगर)
उपनिरीक्षक: राहुल गुप्ता
हेड कांस्टेबल: हरिकेश यादव
कांस्टेबल: सीमान्त यादव, आलोक कुमार एवं अभिषेक दूबे
शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















