बुलंदशहर: छतारी में बारिश के दौरान भरभराकर गिरा मकान, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत और महिला गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कस्बे के आजाद रोड पर शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी के बीच एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में मलबे के नीचे दबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बे के आजाद रोड पर शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी के बीच एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में मलबे के नीचे दबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

शुक्रवार रात करीब एक बजे दुर्गाप्रसाद का मकान अचानक गिर गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे राजेश (30) पुत्र दुर्गाप्रसाद, सचिन (17) पुत्र ज्ञानप्रकाश और चंद्रकला पत्नी दुर्गाप्रसाद मलबे में दब गए। जोरदार धमाके से आसपास के लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही एडीएम वित्त, एसपी देहात, एसडीएम शिकारपुर, एसडीएम व सीओ डिबाई और छतारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ व स्थानीय रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी दानपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने राजेश और सचिन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंद्रकला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चाचा-भतीजे की इस आकस्मिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी