महराजगंज: फरेन्दा पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना फरेन्दा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकिशुन पुत्र शंकर, निवासी बड़की कटईया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र 54 वर्ष; शंकरावती देवी पत्नी सूरज, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज; और वीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 10-10 लीटर, कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

इस मामले में थाना फरेन्दा पर मुकदमा संख्या 299/2026, 300/2026 और 301/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रकरणों में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार राम, मुख्य आरक्षी हिमांशु राय, तेजप्रताप सिंह, आरक्षी धर्मपाल सिंह, पंकज यादव तथा महिला आरक्षी सीमा और प्रियंका शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी