मऊ: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहट बाजार में बुधवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख पूरे बाजार में अफरा-तफरी और हलचल मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहट बाजार में बुधवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख पूरे बाजार में अफरा-तफरी और हलचल मच गई। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए घटना की जानकारी तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112 और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और आसपास की दुकानों व मकानों तक लपटों को फैलने से रोक लिया।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम नुकसान का सटीक आकलन करने और आग के स्पष्ट कारणों की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.