मिर्जापुर में गड्ढे के कारण हादसे में 3 की मौत, एटा में बस ने महिला को रौंदा

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और एटा जिलों में बुधवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और एटा जिलों में बुधवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में सड़क के गड्ढे के कारण हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, वहीं एटा में मंदिर से लौट रही महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया।

मिर्जापुर: सड़क के गड्ढे ने ली तीन जिंदगियां

अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित आलू मिल के पास वाराणसी से लौट रहे बाइक सवार परिवार के साथ यह हादसा हुआ। अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला निवासी मनोज चौहान, अपनी मां मुन्नी और 3 वर्षीय भतीजे प्रियांश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ चुनार गायत्री यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

एटा: मंदिर से लौट रही महिला को बस ने कुचला

दूसरी घटना एटा के रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह करीब 7:30 बजे हुई। शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय अलका जैन (पति स्व. राजू जैन) मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अलका जैन की मौत से उनके 19 वर्षीय बेटे ऋषभ और 20 वर्षीय बेटी खुशी के सिर से मां का साया भी उठ गया। रोडवेज चौकी प्रभारी गगनदीप ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.