बुलंदशहर: टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री’ के ऑयल टैंक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री’ के ऑयल टैंक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मियों में भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल टीम की तत्परता से आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

एफएसओ अतुल त्रिपाठी ने बताया कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.