कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक युवती के घर पहुंचा था। बंद कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी दौरान आक्रोशित युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया। युवती की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपने से पहले आरोपी की पिटाई भी की।
घटना की संवेदनशीलता और मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












