सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत केशवारे में बना अन्नपूर्णा भवन अब तक अधूरा है। इस वजह से सरकारी राशन का वितरण आज भी किराए के मकान से किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत केशवारे में बना अन्नपूर्णा भवन अब तक अधूरा है। इस वजह से सरकारी राशन का वितरण आज भी किराए के मकान से किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भवन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन शटर लगाने और दीवारों पर प्रिंटिंग का काम अभी बाकी है। इन्हीं कामों के अधूरे रहने के कारण भवन का उपयोग शुरू नहीं हो सका है।
भवन तैयार न होने से राशन वितरण की व्यवस्था किराए के मकान में चलानी पड़ रही है। ऐसे में कार्डधारकों को राशन लेने के लिए उसी अस्थायी जगह पर जाना पड़ता है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि शेष कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भवन को जल्द से जल्द उपयोग के लायक बनाया जाएगा, ताकि राशन वितरण नए भवन से शुरू हो सके।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि शेष काम जल्द पूरा होगा और अन्नपूर्णा भवन का लाभ उन्हें मिलेगा।
बुलंदशहर के कोटला गांव में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, कई गांवों के युवाओं ने लिया हिस्सा, राजौर के धावक रहे अव्वल
https://t.co/9138bDs8MP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026













