महराजगंज

महराजगंज अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 182 मुकदमों में जब्त 2,744 लीटर अवैध कच्ची शराब और 51 पेटी टेट्रा पैक शराब ‘बंटी-बबली’ का विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 182 मुकदमों में जब्त 2,744 लीटर अवैध कच्ची शराब और 51 पेटी टेट्रा पैक शराब ‘बंटी-बबली’ का विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में जब्त शराब को थाना परिसर के मालखाने से निकालकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत गड्ढे में नष्ट कर मिट्टी से ढक दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा, आबकारी निरीक्षक पुनेश्वर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी और न्यायालय के सहायक अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 से 2026 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 182 अभियोगों में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया। महराजगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












