बलिया: सिकंदरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

बलिया

बलिया जनपद के सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 76 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे का हाथ थामा और नए जीवन की शुरुआत की। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने समारोह का शुभारंभ कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

वधू के खाते में ट्रांसफर होगी ₹64,000 की राशि

जिलाधिकारी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वधू के बैंक खाते में 64,000 रुपये की धनराशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। इसके अलावा करीब 21,000 रुपये की घरेलू सामग्री और 15,000 रुपये खान-पान व व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं, जिससे प्रति विवाह कुल एक लाख रुपये का प्रावधान है। समारोह में नवदंपतियों को साड़ियां, कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, कंबल, गद्दे और घड़ियों सहित 27 प्रकार की आवश्यक घरेलू सामग्रियां प्रदान की गईं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश और आत्मनिर्भरता पर जोर

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने समाज से बेटियों को बोझ न समझकर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल के तहत सभी नवदंपतियों को पौधे भेंट कर उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.