जौनपुर

जौनपुर जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला शेखमोहम्मद तूतीपुर रोड, मुफ्ती मोहल्ला (केवटाना नशीरिया कॉलेज के पीछे) में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला शेखमोहम्मद तूतीपुर रोड, मुफ्ती मोहल्ला (केवटाना नशीरिया कॉलेज के पीछे) में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सफाई कार्य के दौरान रोबोटिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी द्वारा कूड़े के साथ ही सीवर लाइन के चैंबर का ढक्कन भी उठा ले जाने के कारण गंभीर समस्या पैदा हो गई है। चैंबर खुला होने के कारण उसमें लगातार पानी भर रहा है, जिससे ओवरफ्लो होकर गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल गया है।
अधिकारियों की टालमटोल से बढ़ रही मुसीबत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब इस संबंध में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवर से शिकायत की गई, तो उसने ढक्कन टूटने की बात कहते हुए जल्द दूसरा ढक्कन लगवाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, काफी दिन बीत जाने के बाद भी आज तक ढक्कन नहीं लगाया गया। जब मोहल्लेवासियों ने इस बारे में पूछताछ की, तो कभी जलकल उर्दू बाजार ऑफिस तो कभी जल निगम का चक्कर लगाने की बात कहकर टाल दिया जा रहा है। आम जनता इस बात से परेशान है कि इस प्रशासनिक खींचतान के बीच वह अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां-कहां भटके और इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा।
आवागमन में भारी दिक्कत, हादसों का अंदेशा
सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरने और चैंबर खुला होने के कारण राहगीरों और स्थानीय मोहल्लेवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुले हुए गहरे सीवर चैंबर में बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहनों के गिरने का बड़ा खतरा बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन और जौनपुर नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए, सीवर चैंबर पर नया ढक्कन लगवाया जाए और जलजमाव की समस्या से निजात दिलाई जाए।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












